डोडला मिल्क के प्रबंधक पर तलवार से हमला
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र कीसरा थाना परिधि में आज सुबह डोडला मिल्क के प्रबंधक श्रीनिवास पर किरण नामक एक दूध व्यापारी ने तलवार से हमला किया। इस हमले में घायल श्रीनिवास को स्थानीय श्रीकारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कीसरा पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास मौलाली में रहते हुए डोडला मिल्क डेयरी में प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। दूध व्यापारी किरण लम्बे समय से कंपनी को बकाया रकम का भुगतान नहीं कर रहा था। इस बकाया रकम को लेकर कंपनी की ओर से श्रीनिवास, किरण पर दबाव डाल रहा था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे। रोज की भाँति श्रीनिवास आज तड़के दूध की सप्लाई का जायजा लेने के लिए कीसरा आया हुआ था।
यह भी पढ़ें… बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण
उसने दूध की सप्लाई कर रहे वैन चालक को निर्देश दिए कि किरण को दूध की आपूर्ति न की जाए। वैन को जाते हुए देख किरण ने वैन को रुकवा दिया और पूछने पर श्रीनिवास ने स्पष्ट कह दिया कि पैसों का भुगतान होने तक उसे दूध की आपूर्ति नहीं की जाएगी। इस मामले को लेकर दोनों के बीच झगड़े के चलते किरण ने श्रीनिवास पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में श्रीनिवास बुरी तरह घायल हो गया। उसे स्थानीय श्रीकारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



