धूलपेट में 5.24 किलो गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने धूलपेट में 5.24 किलो गांजे के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 अन्य फरार है।एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि जिमेरात बाजार स्थित विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह के घर पर गांजा होने की सूचना मिलने पर छापेमारी करते हुए 5.24 किलो गांजे के साथ विक्की सिंह (40) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में विक्की ने मुशीराबाद, कवाड़ीगुड़ा के मोतीलाल नरसिंग बालाजी सिंह (39), दिलावरगंज के आकाश सिंह (33) व मंगलहाट के विशाल सिंह (22) के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया, जिसके बाद उक्त तीनों को भी दबोच लिया गया। जबकि मंगलहाट मार्केट में रहने वाले राजू उर्फ सोनी व झींगुर बस्ती के संजय सिंह उर्फ चोर संजय की तलाश चल रही है।

एसटीएफ ने बताया कि बालाजी सिंह दोपहिया पर आंध्र प्रदेश के दाराकोंडा जाकर 2 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदता था और अन्य आरोपियों को 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचता था। जिसके बाद गांजे के 20 से 30 ग्राम पैकेटों में 1 से 2 हजार रुपये में सप्लाई किया जा रहा है। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button