हैदराबाद में 50 करोड़ का जीएसटी घोटाला, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, जीएसटी महानिदेशालय के इंटेलीजेन्स अधिकारियों ने 50 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के संबंध में दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 28.24 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले मामले को लेकर कांग्रेस नेता व ऑरेंज पैसेंजर ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध-निदेशक सुनील कुमार को एवं 22 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के संबंध में ट्रिलियन लीड फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध-निदेशक एन. चेतन को गिरफ्तार किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सुनील कुमार ने अपने ग्राहकों से 28.24 करोड़ रुपये का जीएसटी तो वसूल किया, लेकिन इसे जमा नहीं करवाया। इसी प्रकार आरोपी एन. चेतन ने भी फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के दस्तावेजों के जरिए 22 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले को अंजाम दिया। इन दोनों के खिलाफ सीजीएसटी एक्ट 2017 के तहत मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… 850 करोड़ के डिजिटल निवेश घोटाले में फाल्कन ग्रुप का एमडी गिरफ़्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button