850 करोड़ के डिजिटल निवेश घोटाले में फाल्कन ग्रुप का एमडी गिरफ़्तार

हैदराबाद, राज्य की पुलिस ने 850 करोड़ के बड़े डिजिटल निवेश घोटाले के मामले में फाल्कन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर दीप को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अमर दीप को सोमवार देर रात मुंबई में उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह खाड़ी देशों से भारत लौटे थे।

सूत्रों ने बताया कि अमर दीप के खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। इमिग्रेशन अधिकारियों से मिले अलर्ट के बाद विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके भारत पहुंचते ही पकड़ लिया। अमर दीप ने ऐप आधारित डिजिटल डिपॉजिट योजनाओं के जरिए निवेशकों से करीब 850 करोड़ की राशि जुटाई। इन योजनाओं में निवेश पर निश्चित और असामान्य रूप से अधिक रिटर्न का लालच दिया गया था। निवेश योजनाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों और शेयर बाज़ार से जुड़ा बताकर प्रचारित किया गया था। घोटाला उजागर होने के बाद आरोपी विदेश फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें… 10 किलो गांजा के साथ नाबालिग तस्कर गिरफ्तार, सास- दामाद समेत 3 फरार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button