खम्मम में पकड़ा गया 910 किलो गांजा

हैदराबाद, तेलंगाना की ईगल पुलिस ने ओड़िशा से महाराष्ट्र के लिए वाया हैदराबाद ले जाया जा रहा 910 किलो गांजा पकड़ा। ईगल पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आज खम्मम ज़िले में डीसीएम में भरकर ले जाया जा रहा गांजा जब्त कर इस मामले में महाराष्ट्र निवासी पवन कुमार, विनायक पवन, समाधन बिश को गिरफ्तार किया। तीनों ओड़िशा से गांजा खरीदकर इसे वैन में भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। यह गांजा ओड़िशा से वाया मारेडुमिल्ली, राजमंड्री, विजयवाड़ा, जग्गय्यापेट, कोदाड़, सूर्यापेट, हैदराबाद, अब्दुल्लापुरमेट आउटर रिंग रोड से मुंबई ले जाया जा रहा था।

दो आरोपी इन्नोवा कार में गांजे की वैन के आगे पायलटिंग करते हुए जा रहे थे ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। ईगल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 910 किलो गांजा बरामद किया और डीसीएम वैन व इन्नोवा कार जब्त कर ली।

यह भी पढ़े : 2.1 किलो गांजा बरामद, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए गांजा सप्लाई करता था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button