97 प्रतिशत छात्रों ने दी इंटर की परीक्षा

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आज आईपीई-2025 के अंतर्गत इंटर द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए अंग्रेजी के दूसरे प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया।

परीक्षा में उपस्थित रहे 97 प्रतिशत छात्र

बोर्ड द्वारा आज यहाँ जारी रिपोर्ट के अनुसार इंटर द्वितीय वर्ष की उक्त परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 4,46,992 थी। इस परीक्षा में कुल 97 प्रतिशत छात्रों ( 4,33,963) छात्रों ने भाग लिया। शेष 13,029 (2.91 प्रतिशत) छात्र अनुपस्थित रहे।

1,532 केंद्रों पर हुई परीक्षा में आयोजित आज की परीक्षा के दौरान मालप्रैक्टिस का कोई मामला सामने नहीं आया। राज्य के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक तथा व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़े टीएसपीएससी द्वारा ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा के अनंतिम अंक जारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button