टीएसपीएससी द्वारा ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा के अनंतिम अंक जारी

तेलंगाना लोक सेवा आयोग द्वारा आज ग्रुप-1 की मुख्य परीक्षा के अनंतिम अंक जारी किए गए। अंक आयोग की वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।

21,093 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलंगाना लोक आयोग ने द्वारा ग्रुप-1 की 563 रिक्तियों हेतु अधिसूचना जारी की गई थी। इन रिक्तियों लिए 4,03,645 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें 3,02,172 उम्मीद्वारों ने प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था। मुख्य परीक्षा के लिए 31,403 उम्मीद्वार सफल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के बाद आयोग द्वारा गत अक्तूबर में ग्रुप-1 की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित हुई मुख्य परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीद्वारों में 21,093 ने सभी प्रश्न-पत्रों में भाग लिया था।

आयोग द्वारा आज मुख्य परीक्षा के अनंतिम अंक जारी किए गए। जानकारी देते हुए बताया गयाI उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के अंक पत्र को डाउनलोड करते हुए भर्ती पूरी होने तक सुरक्षित रखें।

पुनर्गणना हेतु आवेदन 24 तक

जानकारी देते हुए बताया गया उम्मीदवार अंकों की पुनर्गणना के लिए 24 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन अनुरोधों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने ग्रिडकॉन 2025 का किया उद्घाटन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button