महबूबनगर में कार्यकर्ता संबोधित करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नितिन नबीन 4 फरवरी को महबूबनगर जिले के एमवीएस डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद्भार ग्रहण करने के बाद यह नितिन नबीन का पहला प्रदेश दौरा है।

प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने बताया कि नगर निकाय चुनावों में पार्टी के व्यापक प्रचार अभियान के बीच नितिन नबीन का यह दौरा न केवल कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा, बल्कि संगठनात्मक मजबूती को और सशक्त करते हुए जनता से भाजपा के संबंधों को भी और गहरा करेगा। एन. रामचंदर राव ने तेलंगाना और भाजपा के ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1984 में जब देशभर में भाजपा को केवल दो लोकसभा सीटें मिली थीं, तब उनमें से एक सीट तेलंगाना से आना राज्य के लिए गर्व की बात थी।

सम्मेलन बूथ स्तर के नेता और पार्टी कैडर के लिए प्रेरणा का केंद्र होगा

इसी प्रकार, 2024 के आम चुनावों में तेलंगाना से 8 लोकसभा सीटों पर जीत पार्टी की निरंतर प्रगति, अटूट प्रतिबद्धता और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे और भाजपा की विकास व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव प्रचार के तहत 4 फरवरी को नितिन नबीन महबूबनगर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, नगर निकाय नेताओं और पार्टी कैडर के लिए प्रेरणा और उत्साह का केंद्र बनेगा।

यह भी पढे़: नितिन नबीन : नया चेहरा या नया मुखौटा ?

रामचंदर राव ने स्पष्ट किया कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की रीढ़ उसके कार्यकर्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने महबूबनगर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने बताया कि राज्यभर की नगरपालिकाओं में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी कार्यकर्ता नितिन नबीन के भाषण को देख सकेंगे और वर्चुअल रूप से सम्मेलन से जुड़ेंगे। वे शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काफिले के साथ सभा स्थल पहुंचेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button