हैदराबाद : वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
हैदराबाद, साइबराबाद की कुकटपल्ली पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराई गई मोटरसाइकिल और एक सेल फोन बरामद किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वाहनों की जांच-पड़ताल के दौरान एक युवक संदेहास्पद स्थिति में मोटरसाइकिल पर घूमते हुए हिरासत में लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर हिरासत में लिये गये युवक की पहचान मूसापेट निवासी मोहम्मद सलमान के रूप में की गयी।
यह भी पढ़ें… करीमनगर : शराब पीकर कक्षा में पहुँचे बच्चे
सलमान ने स्वीकार किया कि उसने गत दिसंबर माह में आंजनेय नगर, मूसापेट से मोटरसाइकिल चुराई और पांच दिन पूर्व विनावी हॉस्टल मूसापेट से दो सेल फोन चुराए थे। उसके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



