श्री जैन महिला विभाग ने भांदक जी तीर्थ यात्रा की सफलता और होली कार्यक्रमों का किया ऐलान
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की बैठक संघ भवन, रामकोट में संपन्न हुई। यहाँ संस्था अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया और एक दिवसीय भांदक जी तीर्थ यात्रा संघ की सफलता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने सभी के साथ और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री द्वारा विगत दो माह दिसंबर-जनवरी के मिनट्स पढ़े गए।
जैन रतन मीना मुथा द्वारा दिसंबर जनवरी माह और भांदक जी तीर्थ यात्रा संघ के आय- व्यय का ब्यौरा रखा गया। साथ ही आश्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में आगामी 2 माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। फरवरी माह में होली मिलन रखना तय किया गया। कार्यक्रम में हास्य नाटिका तंबोला शामिल रहेंगे। होली पर श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की सदस्यों को रानी कलर परिधान में उपस्थित रहना है। इसके अलावा भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें… राधा-कृष्ण झाँकी संग रंगों में रंगा मारवाड़ी महिला सम्मेलन का होली उत्सव
इसमें त्रयनगर के मंडलों के लिए स्तवन प्रतियोगिता रखने का निर्णय लिया गया जिसकी संयोजिका कल्पना सुराणा एवं अरुणा शाह होंगी। सर्विस प्रोजेक्ट में केड़िया कॉलेज में सैनेटरी वेडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया गया । बैठक में सीमा शील कुमार जैन, जैन रत्न मीना मुथा, कल्पना सुराणा, रेमा जैन, अरुणा शाह, हंसा सावड़िया, सुशीला संचेती, अल्का चौधरी, सुमित्रा सेठ, सोनाली शाह, प्रीति सावला की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



