मैं मुसलमानों के नहीं, पिछड़ापन का शिकार बनाने वाली मजलिस के विरुद्ध : बंडी संजय
हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने स्पष्ट किया कि वे मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि मुसलमानों को गरीबी व पिछड़ापन का शिकार बनाने वाली मजलिस पार्टी के विरुद्ध हैं। म्युनिसिपल चुनाव प्रचार के तहत करीमनगर के पाता बाजार (पुराने बाजार), कापुवाड़ा क्षेत्र के डिवीजन 55 व 27 में चुनाव प्रचार में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने कहा कि कांग्रेस और मजलिस पार्टियां दोनों मिलकर राजनीतिक लाभ के लिए मुसलमानों को भड़काकर पिछड़ेपन का शिकार बनाती आई हैं। उन्होंने कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं बल्कि मुसलमानों को नियंत्रण में रखने वाली एमआईएम का विरोध अवश्य करते हें।

मंत्री ने पसमांदा मुसलमानों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुसलमानों में भी काफी गरीब हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पसमांदा मुसलमानों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की लागू सभी विकास व कल्याणकारी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के मुसलमान लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मुसलमानों को उनका (बंडी का) सहयोग हमेशा है और रहेगा।
यह भी पढ़ें… टीजीएसआरटीसी के तारनाका अस्पताल को मिला एनएबीएच प्रमाण
मंत्री ने कहा कि मुसलमान महिलाओं की पीड़ा को देखकर ही प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने तीन तलाक की कुरीति को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि कोडूरू रवि उनके (बंडी के) काफी नजदीक हैं और रवि जात-पात धर्म का भेद न करते हुए सभी के साथ एक समान व्यवहार करते हैं। मुसलमानों के साथ तो उनका प्रेम अधिक है, इसलिए रवि के पुत्र केपीपी चंद्रा (टिंकू) को चुनाव में टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में डिप्टी मेयर रहकर सेवा दे चुकीं जी. मंजूला रमेश को भी जनता आशीर्वाद देकर चुनाव में विजयी बनाएँ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



