पाकिस्तान ‘गाजा शांति बोर्ड’ के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा

इस्लामाबाद, पाकिस्तान को ‘गाजा शांति बोर्ड’ के पहले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है और उम्मीद है कि देश 19 फरवरी को अमेरिका में होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेगा। रविवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम समझौते के दूसरे चरण के हिस्से के तौर पर इस बोर्ड की घोषणा की थी। वाशिंगटन इसे गाजा और अन्य क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए एक नयी अंतरराष्ट्रीय संस्था के तौर पर पेश कर रहा है।

पहले शिखर सम्मेलन में कई देशों की भागीदारी की उम्मीद

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 21 जनवरी को कहा था कि उसने शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का न्योता स्वीकार कर लिया है और उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस संस्था का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। वाशिंगटन में राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद को यह न्योता उन देशों से संपर्क स्थापित करने कोशिश के तहत मिला है जो पहले ही बोर्ड में शामिल हो चुके हैं।

एक राजनयिक सूत्र ने कहा, ‘‘यह एक अहम बैठक होगी जिसका मकसद बोर्ड को एक आकार देना है।’’ इस्लामाबाद में सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान गाजा शांति बोर्ड के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। (भाषा)

यह भी पढ़ेखतरे में ऊर्जा:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button