राजस्थानी सेवा संगठन का गणगौर उत्सव 15 मार्च को

हैदराबाद, राजस्थानी सेवा संगठन, सिकंदराबाद की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन नल्लगुट्टा, रामगोपालपेट स्थित अभिवृद्धि संघ में किया गया। यहाँ मंत्री गोविंद मड़ी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष बद्रीविशाल मूंदड़ा के सभापतित्व में बैठक का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बद्रीविशाल मूंदड़ा के उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अवसर पर निर्णय लिया गया कि राजस्थानी सेवा संगठन द्वारा रविवार, 15 मार्च को पैराडाइस स्थित हरियाणा भवन में गणगौर उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए सर्वसम्मति से लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा एवं नंदकिशोर मूंदड़ा को संयुक्त संयोजक नियुक्त किया गया। सह-संयोजक की जिम्मेदारी आनंद भांगड़िया, शिरीश आगीवाल, अमित मणियार, नीरज गिलड़ा, घनश्याम राठी, आशोक पारीक, विवेक लोहिया, आनंद इन्नानी और हेमंत सारड़ा को दी गई। बैठक में गणगौर उत्सव के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। अवसर पर बताया गया कि राजस्थानी सेवा संगठन की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे। इसके लिए सुनीता आगीवाल, अर्चना मालानी व किरण मड़ी को संयोजिका मनोनित किया गया। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि 15 फरवरी को शाम 5 बजे महाशिवरात्रि पर अभिवृद्धि संघ में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य यजमान कमलकिशोर आनंद राठी एवं गिरधर गोपाल उमा मूंदड़ा होंगे।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी सेवा संघ सिकन्दराबाद का होली मिलन समारोह 28 फरवरी को

बैठक में गोविंद मड़ी, ओमप्रकाश मूंदड़ा, हरिकिशन बंग, लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, नंदकिशोर मूंदड़ा, राजेन्दर बजाज, गोपाल तोष्णीवाल, किशोर अट्टल, मुरली मनोहर झँवर, कमलकिशोर झँवर, हनुमान प्रसाद मोहता, शिरीश आगिवाल, हेमंत सारड़ा, विवेक लोहिया, अमित मणियार, घनश्यामदास राठी, सत्यनारायण मूंदड़ा, प्रमोद तुलस्यान, सत्यनारायण खडलोया, सुरेश जोशी, सुरेश लोया, रामकिशोर मोदानी, भागवतदास लोया आदि ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button