सरकार ने किया सत्ता का दुरुपयोग : हरीश राव

हैदराबाद , भारास विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने म्युनिसिपल चुनाव में बीआरएस पर विश्वास रखकर वोट देने वाले मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

हरीश राव ने राज्य सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से लेकर मंत्रियों, विधायकों व कांग्रेस नेताओं ने सत्ता का दुरुपयोग कर कदम-कदम पर चुनावी नियमों का उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की लहर : महेश कुमार गौड़

नामांकन दाखिल किए जाने से मतदान तक कांग्रेस की अराजकता की पराकाष्ठा रही। उन्होंने कहा कि बीआरएस प्रत्याशियों को डराना धमकाना, हमले करके निचले स्तर की गिरी हुई राजनीति कर चुनाव जीतने के हर हथकंडे कांग्रेस ने अपनाए हैं, जिसकी बीआरएस कड़ी निंदा करती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button