होंडा शाइन 125 का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च
भारतीय दोपहिया बाजार में 125cc सेगमेंट की बाइक्स लगातार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बेहतर माइलेज, किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के चलते इस कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा भी काफी तेज है। इसी बीच ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडलों के नए एडिशन पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में होंडा ने अपनी बेस्टसेलिंग बाइक शाइन 125 का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक में से एक शाइन 125 का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च किया है। यह नया वैरिएंट शाइन 125 के ‘डिस्क’ मॉडल पर बेस्ड है। बाइक के दो वैरिएंट ‘ड्रम’ और ‘डिस्क’ अवेलेबल है। ड्रम वैरिएंट की कीमत 84,493 रुपये और डिस्क वैरिएंट की कीमत 89,245 रुपये रखी गई है। बाइक का सबसे बड़ा हाइलाइट इसमें पाइराइट ब्राउन कलर के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके बॉडी कलर को अच्छा कॉन्ट्रास्ट देते हैं और नए डेकल्स भी हैं।
यह भी पढ़े: होंडा डियो 125 एक्स-एडिशन लॉन्च, स्पोर्टी लुक के साथ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



