मंथन क्लब का शोकेस, महिला उद्यमियों को मिला मंच

हैदराबाद, मंथन क्लब द्वारा रचनात्मक कार्य करने वाली और उद्यमी महिलाओं को मंजिल तक पहुँचाने के लिए शोकेस कार्यक्रम का आयोजन सिकंदराबाद स्थित क्लासिक गार्डन में किया गया।

खुद का व्यवसाय करने वाले मंथन के सदस्यों के लिए यह बड़ा अवसर था। साथ ही हैदराबाद-सिकंदराबाद की व्यासायी महिलाओं के लिए भी यह सुनहरा अवसर था। अवसर पर कपड़ों के अलावा इमिटेशन ज्वेलरी, चाँदी के आभूषण, बेडशीट, फुटवियर, पर्स आदि के लगभग 90 स्टॉल्स स्थापित किए गए।

यह भी पढ़ें… महावीर नर्सिंग स्कूल का दीक्षांत व फ्रेशर्स-डे समारोह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतिभा कुंदा और गेस्ट ऑफ आनर के रूप में उपस्थित वसंता लाठा का मंथन टीम के सदस्यों ऊषा, सीमा, अपर्णा, बरखा, प्रीति, पूनम, ज्योति ने स्वागत किया। कार्यक्रम में संगीता, रेणु, आरती, नेहा, बबिता, एकता, दीपिका, रजनी टिबरेवाल का सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button