पंजागुट्टा थाने में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर हंगामा

हैदराबाद, नगर के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर वकील एस. सुब्बाराव और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक गायिका मंगली उर्फ सत्यवती से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले में पीड़ितों के साथ पहुंचे अधिवक्ता एस. सुब्बाराव को पुलिस ने शराब सेवन के संदेह में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया। टेस्ट में सुब्बाराव के शरीर में शराब की मात्रा 27 प्वाइंट दर्ज हुई।
हालांकि, अधिवक्ता सुब्बाराव ने इस परिणाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उन्होंने हाल ही में शराब पी होती, तो रीडिंग अधिक आती। यह अल्कोहल पिछली रात के सेवन का हो सकता है और उन्होंने उस दिन कोई शराब नहीं पी थी। उन्होंने पुलिस पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया।
यह भी पढ़ें… हैद्रा की तोड़फोड़ प्रक्रिया पर अदालती रोक
इस दौरान पुलिस और वकील के बीच कुछ समय के लिए तीखी नोकझोंक हुई, जिससे थाने में तनाव का माहौल बन गया।
हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुब्बाराव के खिलाफ कोई ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि रीडिंग निर्धारित सीमा के भीतर थी, इसलिए उन्हें केवल समझा कर छोड़ दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



