बारामती रिपोर्ट में विमानन सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिशें
नई दिल्ली, वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने बारामती विमान दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में शनिवार को सिफारिश की कि विमानन नियामक डीजीसीए अनियमित हवाईअड्डों पर वीएफआर उड़ानें संचालित करने वाले सभी संचालकों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर सकता है।
जनवरी में बारामती के पास वीएसआर वेंचर के लेयरजेट विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना पर अपनी 22 पृष्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट में एएआईबी ने कहा कि तथ्यों और दुघर्टना के मूल कारणों वाले कारकों को सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की जाँच की जाएगी। एएआईबी ने कहा कि अब तक प्राप्त अंतरिम निष्कर्षों को देखते हुए, विमानन सुरक्षा को बढ़ाने के लिए तत्काल आवश्यक निवारक कार्रवाई करने के लिए अंतरिम सुरक्षा सिफारिशें जारी करना आवश्यक समझा जाता है। (भाषा)
यह भी पढे़: शरद पवार मुंबई रवाना, सुनेत्रा पवार बारामती लौटीं
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



