क्या आप विटामिन युक्त आहार ले रहे हैं?

विटामिन हमारे आहार का वह आवश्यक अंग है, जिसकी कमी से व्यक्ति कई गंभीर रोगों की संभावना बढ़ा लेता है। नवीनतम शोधों से यह सामने आया है कि विटामिन ऐसे एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं जो डिप्रेशन व फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा देते हैं। विटामिन ए की आवश्यकता हमारे इम्यून सिस्टम व आंखों को सबसे अधिक होती है। विटामिन बी 12 डिप्रेशन से सुरक्षा देता है। विटामिन सी, ई व ए फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। गर्भवती महिला को अपने शिशु के लिए विटामिन बी कॉम्पलेक्स की आवश्यकता होती है।

शायद विटामिन के इतने सारे लाभों के कारण ही विशेषज्ञ विटामिन सप्लीमेंटस लेने की सलाह देते हैं। वैसे तो विशेषज्ञ यह मानते हैं कि विटामिनों को भोजन से ग्रहण किया जाए तो यह सबसे अच्छा है, लेकिन अगर आपकी डाइट से ये पोषक तत्व गायब हैं, तब डॉक्टर की राय लेकर मल्टी विटामिन की गोलियां आदि ग्रहण करनी चाहिए। इनकी आवश्यकता से अधिक मात्रा कभी-कभी नुकसान भी दे सकती है।

फल व सब्जियाँ विटामिन से भरपूर होती हैं इसलिए इनका सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए, पर आजकल भोजन पकाने में जिन तरीकों का प्रयोग किया जाता है उससे विटामिन शरीर द्वारा ग्रहण किए जाने से पूर्व ही नष्ट हो चुके होते हैं। इसके अलावा कैफीन युक्त पेय पदार्थ, चॉकलेट, कोला, कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से भी शरीर द्वारा विटामिन ग्रहण करने में बाधा उत्पन्न होती है। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ विटामिन चुराने वाले चोरों के बारे में-

तलने, अल्कोहल और धूम्रपान से घटते हैं जरूरी पोषक तत्व

जब हम भोजन को तलते हैं तो उसमें विटामिन ए, ई व फैट्स नष्ट हो जाते हैं। विटामिन ए व ई शरीर को कैंसर, हृदय रोगों से सुरक्षा देते हैं, इसलिए डीप फ्राई कम करें। यही नहीं, भोज्य पदार्थों को बार-बार गरम करने से भी उनमें युक्त ये पोषक तत्व नष्ट हो चुके होते हैं। फलों व सब्जियों में पोषक तत्वों की मात्रा निर्भर करती कि इन्हें किस प्रकार की मिट्टी में उगाया जाता है। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि खेती में कैमिकल्स व फर्टिलाइजर्स का प्रयोग भी पोषक तत्वों की किस्म व मात्रा को प्रभावित करते हैं। ये इन पोषक तत्वों को नष्ट करते हैं।

अल्कोहल का सेवन शरीर से विटामिन ए, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, डी, ई व कई महत्त्वपूर्ण खनिज कैल्शियम, ज़िंक और पोटेशियम को चुराता है, इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए। सिगरेट पीने वाले व्यक्ति की कैल्शियम की आवश्यकता सिगरेट न पीने वाले व्यक्ति की आवश्यकता से चार गुना अधिक होती है क्योंकि सिगरेट में युक्त विषैले तत्व शरीर में विटामिन सी और कैल्शियम को नष्ट करते हैं।

सही खानपान और आदतों से बचाएं शरीर के जरूरी पोषक तत्व

इसीलिए विशेषज्ञ धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। जहां एक ओर लोग आरओ डिस्टिल पानी पीना पसंद करते हैं, वहीं आरओ व डिस्टिलेशन की प्रक्रिया कई महत्त्वपूर्ण मिनरल नष्ट कर देती है, इसलिए सदैव एक्वागॉर्ड वॉटर का सेवन करें। भोज्य पदार्थों में मिले एडिटिव्स में टारट्राजाइन आदि भी शरीर में मिनरल व विटामिन को नष्ट करते हैं, इसलिए एडिटिव्स युक्त स्क्वैश, जूस आदि की बजाय ताजे फलों के रस का सेवन करें ताकि विटामिन व मिनरल शरीर को प्राप्त हो।

इसके अतिरिक्त फ्रिज में फलों व सब्जियों को दो दिन से अधिक न रखें क्योंकि अधिक समय तक रेफ्रिजेटर में रहने से उनकी ताजगी व पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। फलों का सेवन भी फल को काटने के तुरंत बाद करें, क्योंकि हवा के संपर्क में आते ही विटामिन नष्ट हो जाते हैं । फलों के रस से भी बेहतर है कि आप फलों का सेवन करें। अगर आप अपनी डाइट में आवश्यक विटामिन नहीं ले रहे तो डाइट विशेषज्ञ से राय लेकर ही विटामिन सप्लीमेंट्स लें और वो भी अधिक मात्रा में नहीं, क्योंकि अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है।

प्रमुख विटामिन, स्रोत और कार्य

  • विटामिन (रेटिनोल): आंखों की रोशनी, हड्डियों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण।
  • स्रोत: दूध, अंडे, पनीर, हरी सब्जियां।
  • विटामिन कॉम्प्लेक्स (8 प्रकार): ऊर्जा उत्पादन, कोशिका वफद्धि और तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी।
  • (थायमिन), (राइबोफ्लेविन), (नियासिन -ऊर्जा/अ), (पैंटोथेनिक एसिड), (कोबालामिन – रक्त कोशिकाओं/अ निर्माण)।
  • सोत: साबुत अनाज, दालें, मछली, मांस, अंडे, डेयरी।
  • विटामिन (एस्कॉर्बिक एसिड): एंटीआक्सीडेंट, रोग प्रतिरोधक क्षमता और घाव भरने में सहायक।
  • स्रोत: खट्टे फल, आंवला, ब्रोकली।
  • विटामिन (कैल्सीफेरॉल): हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम अवशोषण में सहायक।
  • स्रोत: सूरज की किरणें, मछली, दूध।
  • विटामिन (टोकोफेरॉल): एंटीऑक्सीडेंट के रूप में त्वचा और कोशिकाओं की सुरक्षा।
  • स्रोत: मेवे, बीज, वनस्पति तेल।
  • विटामिन: रक्त का थक्का जमने के लिए आवश्यक।
  • स्रोत: हरी पत्तेदार सब्जियां।

सोनी मल्होत्रा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button