फिल्म ‘जुमांजी 3: ओपन वर्ल्ड’ दिसंबर में होगी रिलीज

लॉस एंजिलिस, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और ड्वेन जॉनसन अभिनीत फिल्म ‘जुमांजी’ की तीसरी कड़ी का नाम ‘‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’’ रखा गया है। फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी दी। लास वेगास में एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए सोमवार को यह घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में हार्ट, जॉनसन और ब्लैक ने भी भाग लिया।

दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी

यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जेक कासडन ने किया है और इसका निर्माण मैट टोलमैच, जॉनसन, डैनी गार्सिया, हिरम गार्सिया और कासडन ने किया है। इस फिल्म की कहानी जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग ने लिखी है, जिन्होंने इससे पहले की फिल्मों की भी पटकथा लिखी थी।

इस सीरीज की पहली फिल्म ‘‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’’ थी जो 2017 में रिलीज़ हुई। उसके बाद 2019 में इसकी दूसरी कड़ी, ‘‘जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल’’ रिलीज़ हुई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button