परिसीमन में तमिलनाडु को नुकसान पहुंचा तो व्यापक आंदोलन होगा : स्टालिन
चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि अगर राज्य को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कदम उठाया गया तथा परिसीमन में उत्तरी राज्यों की लोकसभा सीटों की संख्या में विषमतापूर्वक वृद्धि हुई तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा और पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा।
स्टालिन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया है। स्टालिन ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार न केवल द्रमुक, बल्कि किसी भी राजनीतिक दल या किसी भी राज्य से परामर्श किए बिना परिसीमन प्रक्रिया को एकतरफा आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।
स्टालिन ने कहा, ‘‘इस समय, मैं केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कुछ महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं। संसद सत्र में हमारे सांसद भाग लेंगे। अगर ऐसा कुछ भी किया जाता है जो तमिलनाडु को नुकसान पहुंचाने वाला हो, या जो उत्तरी राज्यों की राजनीतिक शक्ति को असमान रूप से बढ़ाता है, तो हम तमिलनाडु में चुप नहीं रहेंगे।’
यह भी पढे़: तमिलनाडु में महिलाओं के लिए विकास और अवसर जारी : स्टालिन
द्रमुक नेता ने आगाह किया कि ऐसी स्थिति में तमिलनाडु ठप हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु पूरी ताकत से अपना विरोध दर्ज कराएगा। हर परिवार सड़कों पर उतरेगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे नेतृत्व में, हम एक बड़ा आंदोलन करेंगे।’(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



