ईडी ने ‘आप’ सांसद अशोक मित्तल के संस्थानों पर छापे मारे
जालंधर/नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी ने मित्तल से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की। यह छापेमारी जालंधर, फगवाड़ा और अन्य स्थानों पर की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े : आई-पैक के निदेशक चंदेल को ईडी की 10 दिन की हिरासत में भेजा गया
व्यवसायी और शिक्षाविद मित्तल (61) को हाल में राज्यसभा में आप का उपनेता नियुक्त किया गया है, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली है। वह अपने नाम पर एक विश्वविद्यालय समेत लवली ग्रुप का नेतृत्व करते हैं। अधिकारियों के अनुसार, मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जालंधर और फगवाड़ा सहित कुछ अन्य स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



