हैदराबाद : 1.050 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की एनफोर्समेंट टीम ने शेरलिंगमपल्ली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 1.050 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनफोर्समेंट सीआई सुभाष चंदर के नेतृत्व में टीम ने शेरलिंगमपल्ली के आरएस ब्रदर्स शॉप इलाके में छापा मारकर पूर्वी गोदावरी जिले के रहने वाले वंगा मनोज रवि तेजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

इसी क्रम में टीम ने विजय डायग्नोस्टिक सेंटर के पास एक अन्य स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, जहां से 750 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इस मामले में श्रीकाकुलम निवासी बोटला भास्कर साई और रेल्ला बानु प्रकाश को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नाकाबंदी में 73 दुपहिया वाहन जब्त

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद गांजा, एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों और जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए शेरलिंगमपल्ली आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button