राजस्थानी मारू सेन समाज: सेनजी महाराज का 726वां जन्मोत्सव आयोजित

हैदराबाद, राजस्थानी मारू सेन समाज, हैदराबाद-सिकंदराबाद द्वारा समाज बन्धुओं के सान्निध्य में दो दिवसीय श्री सेनजी महाराज का 726वाँ जन्मोत्सव रानीगंज स्थित मोक्ष बैंक्वेट में आयोजित किया गया।

महामंत्री मुरलीधर सुरग ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस पूजा-अर्चना के पश्चात सेनजी महाराज की तस्वीर पर माल्यापर्ण, दीप प्रज्ज्वलन, ज्योत जला कर आरती के पश्चात जागरण का आयोजन किया गया। अवसर पर विशाल श्रीमाली, रमेश प्रजापति एंड पार्टी ने सेनजी महाराज के चरणों में भजनों के पुष्प अर्पित किये, जिसका समाज बन्धुओं ने देर रात तक नाचते-गाते हुए लाभ लिया।

महोत्सव के द्वितीय दिवस संत शिरोमणि सेनजी महाराज की पूजा-अर्चनाकर राजस्थानी मारू सेन समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज बन्धुओं ने कुलदेवता सेनजी महाराज के चरणों में श्रद्धा के पुष्प व श्रीफल भेंट कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्वागत समारोह में पधारे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी (रि.) आर.पी. मीणा, सम्मानित अतिथि भाजपा नेता अशोक सेन, श्रीनिवास सुरापल्ली, जालोर मारू सेन समाज अध्यक्ष खिमराज सोलंकी, समाज के मोहनलाल देवड़ा, गणपतलाल गोयल, सीए कुशाल फुलडालिया, तेलंगाना के गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट रौनक सोलंकी, सेन रत्न सुरेश कुमार फुलडालिया, परबत सोलंकी, कार्यक्रम के लाभार्थियों, पेपर विज्ञापन के लाभार्थी नवरतन ज्वेलर्स, पॉट मार्केट, महाप्रसादी के लाभार्थी गणपतलाल-कंचनदेवी सोलंकी परिवार का राजस्थानी परम्परा शॉल, मोतियों की माला से राजेश निर्वाण परिवार द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें… उत्साह के साथ मनाया गया 327वाँ खालसा साजना दिवस

महिला मंडल के सहयोग की सराहना, प्रसादी की व्यवस्था

इस दौरान आगामी कार्यक्रम के लिए विशेष बोलियों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज बन्धुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मीणा ने कहा कि सेनजी महाराज के सिद्धांतों पर चलकर अगर समाज बन्धु एकता और संस्कारों से रहेंगे, तो सेन जयंती मनाने का उद्देश्य पूर्ण होगा। अध्यक्ष पारसमल सोलंकी ने पधारे समाज बन्धुओं को सेन जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में सभी के सहयोग से समाज के हर सम्भव कार्य पूर्ण किए जाएँगे। विशेषकर महिला मंडल द्वारा समाज में किये गये सहयोग के लिए शुभकामनाएँ दीं। भोजन-प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी।

कार्यक्रम में राजस्थानी मारू सेन समाज के अध्यक्ष पारसमल सोलंकी, उपाध्यक्ष गणपत भाटी, महामंत्री मुरलीधर सुरग, उप-महामंत्री नेमीचन्द गोयल, सहमंत्री भूपेश चौहान, राजेश निर्वाण, कोषाध्यक्ष रवि भाटी, सहकोषाध्यक्ष नरेन्द्र परिहार, संगठन मंत्री प्रकाश सुरग, सांस्कृतिक मंत्री विनय सोलंकी, सलाहकार गोपाल चौहान, एरिया प्रधान पंकज गेहलोत, तेजकरण भाटी, जितेन्द्र परिहार, भरत चौहान, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सेन व समाज बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी ने किया। मंच का संचालन सचिन भाटी ने किया। अध्यक्ष पारसमल सोलंकी के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button