तेलंगाना में 9 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव ने आज 9 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार आसिफाबाद के एएसपी एस. चितरंजन को स्थानांतरित कर आसिफाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया।
कामारेड्डी के एएसपी बोक्का चैतन्य रेड्डी को संगारेड्डी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया। जनगाँव वरंगल के एएसपी पंडरे चेतन नितिन को जग्तियाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
भद्राचलम के एएसपी विक्रांत कुमार सिंह को मेदक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वरंगल के एएसपी नगराले शुभम प्रकाश को निजामाबाद के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (प्रशासन) के पद पर स्थानांतरित किया गया। भैंसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीना को स्थानांतरित कर उन्हें वनपर्ती के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया।
आदिलाबाद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी. मोनिका को स्थानांतरित कर उन्हें आदिलाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) के पद पर नियुक्त किया गया। निर्मल के एएसपी पातीपाका साई किरण को स्थानांतरित कर भैंसा निर्मल के एसडीपीओ पद पर नियुक्त किया गया। वेमुलवाड़ा के एएसपी ऋत्विक साई कोट्टे को उटनूर के एसडीपीओ पद पर स्थानांतरित किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





