कोरा प्रीमियर लीग के लिए किया गया ऑक्शन
हैदराबाद, श्री आनंद जैन युवा मंडल के तत्वावधान में बाक्स क्रिकेट टूर्नामेन्ट कोरा प्रीमियर लीग (केपीएल) के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन किया गया।
रानीगंज स्थित पिक्कल (प्ले बिड वीन) में ऑक्शन नाइट का आयोजन किया गया। टीमों के मालिकों ने निर्धारित ड्रेस कोड ब्लेजर में कार्यक्रम में भाग लिया और बोली लगाई। उमेश एवं सुमित बागरेचा प्रस्तुति (पावर्ड बाय) के लाभार्थी हैं। भंवरलाल सज्जनराज समदरिया फूड स्पांसर, दिलीप सेठिया वैन्यू स्पांसर, पिक्कल ऑक्शन इवेंट स्पांसर, नवकार सोल्यूशन ट्रॉफी स्पांसर, व्रज डेकोर जर्सी स्पांसर, संपतराज कोठारी कैप स्पांसर, तुलसी कैम फोटोग्राफी स्पांसर, पेड बैस टॉस स्पांसर हैं।
यह भी पढ़ें… राधे कृष्णा वूमेन्स कॉलेज में विदाई व पुरस्कार समारोह
आयोजन में शिल्पा डायमंड्स, रांका ज्वेलर्स, स्मार्ट विस्टा व एसवी सोल्यूशन का सहयोग है। ऑक्शन के दौरान श्री आनंद जैन युवा मंडल के अध्यक्ष विकास कटारिया, महामंत्री हर्ष लोढ़ा, कार्याध्यक्ष संदीप पोरवाल, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, आयोजन समिति के अमित लोढ़ा, अंकित कटारिया, दीपक संचेती, संदीप पोरवाल, अरिहंत नाबरिया, आदर्श कटारिया, भावेश बम्बोली आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






