2029 में भी बीआरएस को हरायेंगे : रेवंत रेड्डी

Ad

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बीआरएस अध्यक्ष केसीआर को चुनौती देते हुए कहा कि 2023 में विधानसभा चुनावों में बीआरएस को हरा दिया। उसके बाद हुए लोकसभा चुनावों में बीआरएस को एक भी सीट नहीं मिली। सरपंच और म्युनिसिपल चुनावों में भी हराया। जुबली हिल्स और कंटोनमेंट उप चुनावों में भी हरा दिया। 2029 के चुनावों में भी केसीआर को हरा देंगे। रेवंत ने कहा कि केसीआर को अगर नहीं हराया, तो अपना नाम बदल लूँगा।

रेवंत रेड्डी ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा, जनता ने तेदेपा को दो बार, बाद में कांग्रेस को दो बार और फिर केसीआर को दो बार समर्थन दिया। उसी प्रकार प्रजा सरकार को भी दो बार मौका देगी। सीएम ने जयशंकर भूपालपल्ली जिले के काटारम मंडल के नस्तूरपल्ली में आयोजित जनसभा में भाग लिया। सभा मंच से उन्होंने दूसरे चरण की रैतु भरोसा निधि जारी की। अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में किसानों को मुफ्त बिजली देने वाली पहली पार्टी कांग्रेस है।

कांग्रेस ने सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को पानी पहुंचाया

बड़े-बड़े सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कर किसानों को पानी देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। उन्होंने याद दिलाया कि फसलों के लिए उचित समर्थन मूल्य देने का कानून भी कांग्रेस लेकर आयी। मनमोहन सिंह सरकार ने एक किश्त में 72 हजार करोड़ रुपये का फसल ऋण माफ करके किसानों को फायदा दिलाया था। रेवंत ने आगे कहा कि प्रजा सरकार ने 2 लाख रुपये की कर्ज माफी का ऐलान किया और सत्तासीन होकर एक साल के भीतर उसे पूरा करके दिखाया।

कुल 25.35 लाख किसानों के खातों में कर्ज माफी के तहत 21 हजार करोड़ रुपये जमा किए। पिछले वर्ष रैतु भरोसा के तहत 9 दिनों में ही 9 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए। योजना के पहले चरण में 2,200 करोड़ रुपये दिये थे और आज दूसरे चरण के रूप में 2,200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में जमा कर रहे हैं। शेष 3,300 करोड़ भी शीघ्र ही किसानों के खातों में जमा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में 3 करोड़ से अधिक गरीबों को मुफ्त में बारीक चावल दे रहे हैं। क्या कभी पहले किसी को गरीबों को बारीक चावल देने का विचार आया था?

Ad

यह भी पढ़ें… पूर्व विधायक राठौड़ बापू राव तेलंगाना जागृति में शामिल

जीवन रेड्डी पर तीखा हमला

रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीआरएस में शामिल हुए जीवन रेड्डी पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, एक महाशय कह रहे हैं कि प्रजा सरकार चली जाए और बीआरएस सरकार आनी चाहिए। फार्म हाउस में सोने वाला पापों का भैरव फिर क्यों आना चाहिए? लाखों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा उठाया तब यह सरकार आई। पापों का भैरव क्यों फिर से आना चाहिए… पार्टी बदलने वाले उस बड़े आदमी को यह बताना चाहिए।

जीवन रेड्डी का इतिहास और उनके पीछे के सारे दाग मुझे पता हैं। पिछले 40 सालों से उन्होंने अपने परिवार को कई पद दिलाए। 14 बार कांग्रेस का बी-फॉर्म मिलने के बाद भी जीवन रेड्डी पार्टी को धोखा देकर चले गए। हारने के बावजूद कई बार पद देकर कांग्रेस पार्टी ने उनका सम्मान किया। एक साल तक पद नहीं मिला तो जीवन रेड्डी ने दुश्मनों का साथ दिया। रेवंत रेड्डी ने केसीआर की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वास्तु ठीक नहीं है यह कहकर केसीआर ने अच्छे-भले सचिवालय को गिराकर नया बनवाया।

बेटी, बेटा, पिता ने अलग-अलग फार्म हाउस बनाए लेकिन गरीबों को घर बनाकर देने का विचार नहीं आया। केसीआर ने वेमुलवाड़ा मंदिर के विकास के लिए 100 करोड़ देने का ऐलान किया था, लेकिन अपने 10 सालों के शासन में एक रुपया भी नहीं दिया। हम आज 125 करोड़ से वेमुलवाड़ा मंदिर का विकास कर रहे हैं। बासर और भद्राचलम मंदिरों को भी सैकड़ों करोड़ से विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले चुनावों में 15 सांसदों को जिता कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी लें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button