सूर्यापेट : हत्यारोपी की संदिग्ध स्थिति में मौत
सूर्यापेट, राज्य के सूर्यापेट जिले में पुलिस हिरासत में एक आरोपी की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा आंध्र प्रदेश के एलुरु से सूर्यापेट लाए जा रहे आरोपी की कोदाड के पास अचानक मौत हो गई।
कुछ दिन पहले सूर्यापेट के तल्लागड्डा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पप्पम्मा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी उसके गहने लेकर फरार हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सैदा चारी नामक व्यक्ति को इस हत्या के संबंध में एलुरु से हिरासत में लिया था।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : कार पलटने से चालक की मौत
बताया गया कि जब पुलिस उसे सूर्यापेट ला रही थी, उसी दौरान कोदाड़ के पास उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। हिरासत में मौत को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी संदेह जताया जा रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






