बीबीसीआईटी में की गई पृथ्वी दिवस पर चर्चा
हैदराबाद, बंकटलाल बद्रुका कॉलेज फॉर इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (बीबीसीआईटी) काचीगुड़ा के ग्रीन क्लब ने सीजीआर (काउंसिल फॉर ग्रीन रिवॉल्यूशन) और रोटरी क्लब ऑफ हैदराबाद मेगा सिटी के सहयोग से बीबीसीआईटी सेमिनार हॉल में पृथ्वी दिवस पर चर्चा हुई। साथ ही नई किताब का विमोचन और सीजीआर का 16वाँ स्थापना दिवस मनाया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विशेष मुख्य सचिव राजेश्वर तिवारी, विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् प्रो. के. पुरुषोत्तम रेड्डी और आरटीआई-ए के पूर्व आयुक्त आर. दिलीप रेड्डी ने भाग लिया।
अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश्वर तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, सोच बदलो-विचार बदलो। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे 10 से 15 ऐसे लोगों को तैयार करेंगे, जो पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे मुख्य सचिव के तौर पर उन्होंने हरिता हरम पहल शुरू की थी, जो तेलंगाना में सफल रही। विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम रेड्डी ने पर्यावरणीय मुद्दों, हरित क्रांति और जैविक खेती पर बात की। उन्होंने वर्तमान के जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाओ आंदोलन की शुरुआत पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें… गिग वर्कर्स के परिवारों को 5 लाख की अनुग्रह सहायता
पृथ्वी दिवस पर पुस्तक का विमोचन और हैदराबाद को समर्पण
विशिष्ट अतिथि आर. दिलीप कुमार ने बताया कि कैसे काउंसिल फॉर ग्रीन रिवोल्यूशन (सीजीआर) पिछले 16 वर्षों से लोगों को पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए। पृथ्वी दिवस के अवसर पर डॉ. हरि सर्वोत्तमन और संजना वदरेवू द्वारा लिखित पुस्तक एनवायरमेंट साइंस-परस्पेक्टिव फॉर सस्टेनेबल प्रैक्टिसेस (पर्यावरण विज्ञान – सतत प्रथाओं के लिए दृष्टिकोण) का विमोचन किया गया। डॉ. हरि सर्वोत्तमन, (सेवानिवृत्त) उप महानिदेशक, जीएसआई, खान मंत्रालय, भारत सरकार, ने कहा कि वे अपनी किताब हैदराबाद को समर्पित करते हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक के कुछ अंशों पर प्रकाश डाला।
सीजीआर अध्यक्ष लीला लक्ष्मा रेड्डी ने अपने शब्दों से छात्रों को प्रेरित किया और उनसे पर्यावरण बचाने के लिए अपने ज्ञान को अमल में लाने का आग्रह किया। सीजीआर के संस्थापक के. लक्ष्मा रेड्डी ने बताया कि सीजीआर की स्थापना कैसे हुई और इन 16 वर्षों के दौरान क्या-क्या गतिविधियाँ की गईं। रोटरी क्लब ऑफ हैदराबाद मेगासिटी के रामलिंगा रेड्डी ने सर्वोत्तमन को उनकी पुस्तक के विमोचन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल्ब की ओर से जल्द ही ड्रोन तकनीक का उपयोग कर एक करोड़ पौधे लगाने की पहल शुरू की जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों में सीजीजीबीईएस के सचिव श्रीकिशन बदरुका, सीजीजीबीईएस के महानिदेशक प्रो. अभिराम कृष्ण, और बीबीसीआईटी के निदेशक डॉ. डी.वी.एन.एस. मूर्ति सम्मिलित थे। कार्यक्रम का आयोजन बीबीसीआईटी की ग्रीन क्लब प्रभारी, ललिता देवी द्वारा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





