जय लोधेश्वर महादेव समिति का 12वाँ सामूहिक विवाह
हैदराबाद, जय लोधेश्वर महादेव सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में 12वाँ सामूहिक विवाह समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। आयोजन में कुल 13 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। समारोह के अंतर्गत गत 19 अप्रैल को फलदान तथा 20 अप्रैल को बारात का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष नरेश सिंह, महामंत्री टी. जितेन्दर सिंह, अध्यक्ष गोकरन सिंह, उपाध्यक्ष सुदेश सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, उपाध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर सिंह, रविन्दर सिंह, रंजीत सिंह, संयुक्त सचिव निर्मेश सिंह, धनराज सिंह, फूल सिंह, उमेश सिंह, सुरेन्दर सिंह, महेन्दर सिंह, उमाशंकर सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, जसपाल सिंह, रोमेश सिंह, रणवीर सिंह, आनंद सिंह, शंकर सिंह, महादेव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, लखन सिंह, देवेन्दर सिंह, नरेश सिंह, ऑल इंडिया लोध क्षत्रिय समाज के महामंत्री हुकुम सिंह देशराजन, परमेश्वरी सिंह (पूर्व पार्षद), लाल सिंह (पूर्व पार्षद), मुकेश सिंह (पूर्व पार्षद), शशिकला (पूर्व पार्षद), लोध क्षत्रिय सदर पंचायत के महामंत्री टी. राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश सिंह, उपसंचालक देवी सिंह, शैलेश सिंह, बलदेव सिंह, युद्धवीर सिंह, मंत्री शिवकुमार सिंह, अंगद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजा सिंह की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें… कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





