नवकार धाम के प्रतिष्ठा महोत्सव में कई विधि विधान

Ad

हैदराबाद, श्री नवकार धाम जैन मंदिर, कुलपाकजी में गुरुदेव चंद्रयशविजयजी म.सा., जिनभद्र विजयजी म.सा., तीर्थसुंदरविजयजी म.सा., अभिनंदनचंद्र सागरजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न विधि विधान (अनुष्ठान) सम्पन्न हुए।

प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत मेरू पर्वत पर 250 अभिषेक कराए गए। प्रियंवदा दासी का लाभ योगिता दीक्षित ने प्राप्त किया। 18 अभिषेक का लाभ मातृश्री सुशीला देवी, पिताश्री सुमतिलाल बापूलाल संघवी परिवार के शरद कुमार प्रीति संघवी परिवार ने लिया। सुबह की नवकारसी बाबूलाल शंकरलाल अंबा गोञ चौहान परिवार की ओर से रही। दोपहर की नवकारसी का लाभा शांतिलाल सरलाबाई पगारिया परिवार के भावना पगारिया परिवार ने लिया। सभी लाभार्थियों का अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें… धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा का स्थापना महोत्सव

कुलपाक तीर्थ के अध्यक्ष सुरेन्द्र बांठिया, प्रकाशचंद लूणिया आदि ने नवकार धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हर्ष कुमार मुणोत का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन को लेकर सम्मान किया एवं जिनालय निर्माण की अनुमोदना की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button