धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा का स्थापना महोत्सव

Ad

हैदराबाद, श्री कांची कामकोटी पीठम एवं श्री श्याम मंदिर सेवा समिति, काचीगुड़ा के तत्वावधान में श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा में मंदिर का 30वाँ स्थापना दिवस महोत्सव धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समिति के मंत्री इन्द्रकरण अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सम्पूर्ण दक्षिण भारत में प्रथम खाटू श्यामजी मंदिर, काचीगुड़ा की प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 अप्रैल, 1996 को जयेन्द्र सरस्वती स्वामीजी तथा अनंत सरस्वती स्वामीजी द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस उपलक्ष्य में 30वाँ स्थापना दिवस मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से मनाया गया। अवसर पर बाबा का मनमोहक तथा अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा श्याम के दिव्य दर्शन करते हुए अर्जी लगाई। मंदिर में भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।

भजन संध्या में गायकों ने बहाई भक्ति की रसधार

श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा स्थापना दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर के संजय पारीक, मुंबई की यति किशोरी व भाग्यनगर के सुनील शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को श्याममय बनाया। अवसर पर श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के मानद मंत्री इन्द्रकरण अग्रवाल, सह मंत्री रामदेव अग्रवाल, राजकुमार विग, सदस्य पुरुषोत्तमदास गोयल, श्यामसुंदर डालिया, प्रह्लादराय टिबरेवाल, विश्वनाथ टिबरेवाल, संदीप गोयल, अमित अग्रवाल, अशोक डाकोतिया, मुनीश सिंग्नोड़िया, संतोष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, रूपेश सिंघानिया, रामनिवास बंसल व अन्य उपस्थित थे।

इन्द्रकरण अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम सेवा समिति ने मंदिर विस्तार हेतु मंदिर से सटा हुआ 1250 वर्ग गज का भूखण्ड खरीदा है। उन्होंने नगरद्वय के सभी श्याम भक्तों ने मंदिर विस्तार कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भक्त इच्छानुसार स्वेच्छा से मंदिर विस्तार कार्य में दान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्री श्याम सेवा समिति ने भक्तों को इस कार्य से जोड़ने के उद्देश्य से 1 वर्ग गज भूमि की सहयोग राशि एक लाख इक्यावन हजार रुपये निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें… ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर बढ़ना ही असली प्रगति : गौर गोपाल दास

अवसर पर मंदिर विस्तार कार्य में एक करोड़ रुपये के सहयोगी राजेश गोयल (प्रभुदयाल पंच परिवार, टीबा बसई वाले), अन्य सहयोगियों पुरुषोत्तम भगेरिया, रूपेश सोनी, नन्दकिशोर बड़ेगांववाले, किशन अग्रवाल, संतोष कुमार चोखानी, नरेश कुमार डाकोतिया, आदित्य झँवर, प्रह्लादराय टिबड़ेवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता एवं अन्य का स्वागत किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button