रेवंत रेड्डी ने दाखिल की जनगणना की जानकारी
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जनगणना के अंतर्गत सेल्फ-इन्यूमरेशन कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी जानकारी दाखिल की। सेल्फ-एन्यूमरेशन से संबंधित विवरण जनगणना अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सूचित किया और मुख्यमंत्री ने वेबसाइट के माध्यम से अपना विवरण दर्ज किया। अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों से अपील की कि वे सभी जनगणना में भाग लें।


अवसर पर डायरेक्टरेट ऑफ सेंसस ऑपरेशन्स की निदेशक भारती होलीकेरी, जीएचएमसी आयुक्त आरवी कर्णन, संयुक्त प्रधान जनगणना अधिकारी प्रियंका अला, सीएच प्रियंका तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा जनगणना 2027 के लिए केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी अपनी सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया पूरी की। जनगणना संचालन निदेशक भारती होलीकेरी और जीएचएमसी आयुक्त कर्णन की उपस्थिति में किशन रेड्डी ने अपनी जानकारी सेल्फ इन्यूमरेशन पोर्टल पर दाखिल की। उन्होंने भी नागरिकों का आह्वान किया कि इस प्रक्रिया में भाग लें।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना में महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीनें
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





