लोकेश ने तेदेपा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली

अमरावती, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने बुधवार को अपनी नई कार्यकारी समितियों का गठन किया, जिसमें अनुभवी नेताओं और नई प्रतिभाओं के बीच संतुलन बनाया गया है। पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और राज्य सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश ने तेदेपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने पार्टी पोलित ब्यूरो, राष्ट्रीय और राज्य समितियों के नव नियुक्त सदस्यों को शपथ दिलाई।

नायडू ने नवगित कार्यकारी समितियों के सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमने वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों को मिलाकर नई कार्यकारी समितियों का गठन किया है और मैंने पोलित ब्यूरो, राष्ट्रीय और राज्य समितियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मंडल और संभाग स्तर के नेताओं को पोलित ब्यूरो में पदोन्नत किया गया। उन लोगों को प्राथमिकता दी गयी है, जिन्होंने कड़ी मेहनत की है।

यह भी पढ़ें… महिलाओं और युवाओं से वोटिंग में भागीदारी बढ़ाने की अपील: अन्नपूर्णा देवी

वरिष्ठों के सम्मान के साथ नई टीम का गठन

तेदेपा प्रमुख ने कहा कि वरिष्ठ का सम्मान करते हुए नवागंतुकों को समायोजित करते हुए और पार्टी की मजबूती में योगदान देने वालों को मान्यता देते हुए कई बार जाँच-पड़ताल और रणनीतियों के बाद समितियों का गठन किया गया है। नायडू ने कहा कि उनकी सरकार राज्य भर में समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे और सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ-साथ कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र को फिर से लाभप्रद उपक्रम के रास्ते पर लाया गया है, जबकि सरकार ने तेलुगु लोगों के आत्मसम्मान को बनाए रखा है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने राज्य की छवि और विश्वसनीयता को बहाल कर दिया है, जो 2019 और 2024 के बीच पिछली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार के दौरान प्रभावित हुई थी। तेदेपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि विपक्ष (वाईएसआर कांग्रेस पार्टी) लगातार षड्यंत्रों और गलत सूचनाओं में लिप्त है, इसके विपरीत तेदेपा अनुशासन, विकास और शासन के प्रति प्रतिबद्ध है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button