बिहार अग्रवाल संघ के निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर में सैकड़ों लाभान्वित
हैदराबाद, बिहार अग्रवाल संघ द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सिकंदराबाद स्थित अशोका भोपाल चेंबर में आयोजित किया गया।
यहाँ संघ के मानद मंत्री भीम फिटकरीवाला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संघ के अध्यक्ष विकास केशान के कार्यालय, अशोका भोपाल चेंबर पर आयोजित होम्योपैथिक चिकित्सा का निःशुल्क आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड से आमंत्रित होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश मोदी द्वारा रोगियों का इलाज किया गया। डॉ. जयप्रकाश जटिल से जटिल बीमारियों के इलाज हेतु पूरे भारत में जाने जाते हैं।
डॉ. जयप्रकाश मोदी का विकास केशान ने शॉल से व भीम फिटकरीवाला ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। डॉ. जयप्रकाश मोदी ने होम्योपैथिक चिकित्सा के विषय में व इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जटिल से जटिल रोगों को एक ही दोज से निवारण करने का विश्वास दिलाया। अपने अनुभवों को उन्होंने सभी सदस्यों व मरीजों के साथ साझा किया।बिहार अग्रवाल संघ का गठन स्वास्थ्य शिक्षा और सामाजिक कार्य के उद्देश्य से किया गया है। यह कदम स्वास्थ्य के संबंध में उठाया गया है, जिसका लाभ संघ के सदस्यों ने भरपूर उठाया। अग्रवाल समाज तेलंगाना के भूतपूर्व अध्यक्ष मेघराज अग्रवाल ने डॉ जयप्रकाश मोदी के अनुभवों को साझा किया।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस
वासुदेव खेतान के सहयोग से सफल हुआ चिकित्सा शिविर
संघ के मेडिकल कमेटी के संयोजक एडवोकेट सुरेश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी के सदस्य वासुदेव खेतान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। आयोजित शिवर में आनंद अग्रवाल, अंजना फिटकरीवाला, हरिमोहन सराफ, सुरेश अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, राज कुमार बियाणी, विजयलक्ष्मी, दीपा सराफ, सज्जन सराफ, अजय कुमार अग्रवाल, विकास सराफ, सरिता जैन, अशोक झुनझुनवाला, सुधा झुनझुनवाला, गायत्री देवी, पूजा, शिव कुमार झुनझुनवाला, मीरा देवी झुनझुनवाला, सिद्धि फिटकरीवाला, संतोष, जूली अग्रवाल, भीम फिटकरीवाला व अन्य रोगियों ने अपना उपचार कराया।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष विकास केशान, मानद मंत्री भीम फिटकरीवाला, उपाध्यक्ष संतोष टाटिया, कार्यकारिणी के सदस्य बांके बिहारी, सज्जन सर्राफ, विकास सराफ, एडवोकेट सुरेश अग्रवाल, सलाहकार रमेश गोयल, विनय जैन, हरिमोहन सराफ व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



