नोएडा अदालत हड़ताल मामला : कोर्ट का बार अधिकारियों पर सख्त आदेश

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत में बार-बार हड़ताल होने के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की समिति को निर्देश दिया कि वह जिला न्यायाधीश से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद बार एसोसिएशन के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे जिन्होंने काम नहीं किया था।

भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने वीरेंद्र सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय ने गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन की ओर से बार-बार हड़ताल के लिए प्रस्ताव पारित किए जाने पर चिंता जताई, जबकि दिसंबर 2024 में उच्चतम न्यायालय ने एक आदेश जारी करके जिला बार एसोसिएशनों के ऐसा करने पर रोक लगा दी थी।

सुनवाई के दौरान, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अदालत के निर्देशों की लगातार अनदेखी की है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने पहले ही इस मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय की पीठ ने त्वरित हल निकालने पर जोर दिया था।

यह भी पढे़: एलएलबी पाठ्यक्रम सुधार पर सुप्रीम कोर्ट में अप्रैल में सुनवाई

पीठ ने कहा, “हम गौतम बुद्ध नगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को निर्देश देते हैं कि वह बार सदस्यों की हड़ताल के बारे में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट भेजें।” अदालत ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की समिति तत्काल इस रिपोर्ट की जांच करे और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button