सखी सहेली महिला शाखा का तम्बोला 4 मई को
हैदराबाद, सखी सहेली महिला शाखा द्वारा ग्रैंड तंबोला का आयोजन आगामी 4 मई को राघव रत्ना टॉवर्स में किया जाएगा।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाखा की सभा में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें सभी महिलाओं के लिए टिकट निर्धारित किया गया है। तम्बोला तीन राउंड में खिलाया जाएगा। प्रथम कॉम्प्लीमेंटरी राउंड में कई आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे। दूसरे राउंड में अमेज़िंग इलेक्ट्रॉनिक आइटम दिए जाएंगे। तीसरे राउंड में प्रीमियम नॉन स्टिक कुकवेयर दिए जाएंगे। इसके बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।
यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ के निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर में सैकड़ों लाभान्वित
सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। सभा में शाखा अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, उपाध्यक्ष संगीता पटवारी, कोषाध्यक्ष एकता गुप्ता, मंत्री नीलाम संघी, सह मंत्री शिखा अग्रवाल, के एस आरती अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य वर्षा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, पायल अग्रवाल की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



