हैदराबाद : दहेज प्रताड़ना के चलते लगा ली फाँसी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र शमशाबाद थाना परिधि में अतिरिक्त दहेज की माँग करते हुए प्रताड़ित महिला ने फाँसी लगा ली।
पुलिस ने बताया कि मूलत ओड़िशा निवासी दीपांजलि प्रधान (26) का वर्ष 2021 के दौरान चंदन प्रधान से विवाह हुआ था। विवाह के समय दो लाख रुपये नकदी, सोने के आभूषण और घरेलू सामग्री दहेज में दी गई। विवाह के बाद चंदन प्रधान अपने परिवार के साथ रोजगार की तलाश में मल्कारम ग्राम शमशाबाद आ गया।
हैदराबाद आने के बाद चंदन प्रधान, उसकी माँ माल्ती प्रधान, बहन गौरी उर्फ सुशीला अतिरिक्त दहेज की माँग कर प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को लेकर दोनों परिवारों के बुजुर्गों की बैठक बुलाई गई और अतिरिक्त दहेज की माँग के अनुसार मोटरसाइकिल के लिए 50 हजार रुपये दीपांजलि के माता-पिता ने चंदन को दिए।
यह भी पढ़ें… भीषण आग से 12 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
इसके बाद भी प्रताड़ित करने से निराश दीपांजलि ने कल घर पर अकेले रहने के दौरान फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपांजलि के पिता की शिकायत पर पुलिस चंदन और उसकी माँ व बहन के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 और 85 के तहत मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



