आईटी कंपनियाँ लें कौशल विकास की जिम्मेदारी : श्रीधर बाबू

हैदराबाद, आईटी और उद्योग मंत्री दुद्धिल्ला श्रीधर बाबू ने आईटी कंपनियों से अपील की कि वे राज्य के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के कौशल विकास और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सीधे तौर पर लें। साथ ही जोड़ा कि केवल कक्षा में दी जाने वाली शिक्षा से अकादमिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटा नहीं जा सकता है।

मंत्री श्रीधर बाबू आज आईटी सर्विसेज कंपनी पीएसआर टेक हब के 10वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम ताज विवांता, बेगमपेट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों और युवा पेशेवरों को संबोधित करते हुए मंत्री ने इस चुनौती और अवसर के पैमाने को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के संस्थानों से हर साल लगभग 2 लाख इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स निकलते हैं, ऐसे में उन्हें उद्योग के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी केवल सरकार पर नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें… टीएमसी को करारा तमाचा : रामचंदर राव

उद्योगों को प्रशिक्षण और मेंटरशिप में भी भूमिका निभाने की अपील

मंत्री ने कहा कि उद्योग को केवल युवाओं को रोजगार देने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें प्रशिक्षित करने, मार्गदर्शन देने और आकार देने के लिए भी आगे आना होगा। उन्होंने राज्य की आईटी कंपनियों से संरचित स्किलिंग और मेंटरशिप कार्यक्रमों को संस्थागत रूप देने का आग्रह किया। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम की घोषणा करते हुए मंत्री ने बताया कि तेलंगाना सरकार अगले कुछ महीनों में अपना एआई हब शुरू करने जा रही है। यह समर्पित सुविधा होगी, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए अपस्किलिंग और रिस्किलिंग कार्यक्रम प्रदान करेगी।

पीएसआर टेक हब की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि यह कंपनी अन्य कंपनियों के लिए आदर्श है। इसने अब तक 250 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है और यह दिखाती है कि मध्यम स्तर की घरेलू आईटी कंपनियां भी राज्य के तकनीकी कार्यबल में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। संस्थापक रंगा राव और पूरी पीएसआर टेक हब टीम को बधाई देते हुए मंत्री ने कंपनी की यात्रा को अनुशासित उद्यमिता और मजबूत नेतृत्व का उदाहरण बताया। निदेशक पी. नम्युता ने भी अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने घोषणा की कि कंपनी वैश्विक स्तर पर विस्तार की तैयारी कर रही है और उसके ग्राहक दुनियाभर में स्थापित हो रहे हैं। कंपनी का मौजूदा 250 कर्मचारियों का परिवार अगले तीन वर्षों में बढ़कर 1,000 कर्मचारियों तक पहुँच जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button