श्री महावीर मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

हैदराबाद, श्री गुरु गणेश जैन भवन, रामकोट में श्री महावीर मित्र मंडल, रामकोट की नूतन कार्यकारिणी का गठन पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघी की अध्यक्षता में मंडल के मार्गदर्शक एवं चुनाव अधिकारी अशोक सिंघवी और जितेंद्र भंडारी की उपस्थिति में किया गया।

मंडल के प्रतीक कुमार मुथा एवं अंकित बम्ब ने उक्ताशय की जानकारी दी। नूतन कार्यकारिणी में चेयरमैन संजय कुमार सिंघी, अध्यक्ष प्रसन्न कांकरिया, महामंत्री प्रतीक कुमार मुथा, उपाध्यक्ष अमित डागा, मदन पोकरणा, ललित मुणोत, मंत्री अंकित बंब, सहमंत्री अमित श्रीश्रीमाल, सौरभ रूणवाल, संदीप बंब, कोषाध्यक्ष वैभव सेठी शामिल हैं। पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंघी ने उनके कार्यकाल में सदस्यों के सहयोग के लिये सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें… सुखी रहने के लिए नाता प्रभु से जोड़ो : पवन कुमार मालोदिया

समय समय पर श्रमणोपासक संघ, श्री गुरु गणेश जैन भवन ट्रस्ट, श्रमणोपासक महिला मंडल, श्रमणोपासक बहू मंडल, जिनेश्वर युवा संगठन और प्रभा कन्या मंडल ने जो सहयोग दिया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। मंडल की ओर से पूर्व कार्यकारिणी एवं नूतन कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रसन्न कांकरिया ने मंडल के सदस्यों से तन मन धन से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। नवनिर्वाचित महामंत्री प्रतीक कुमार मुथा ने चुनाव अधिकारी एवं मंडल के सदस्यों का आभार जताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button