साइबराबाद में श्रमिकों के बच्चों के लिए शुरू हुआ वर्क साइट स्कूल

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम ने सीएसआर सहयोग से मज़दूरों के बच्चों के लिए शिक्षा समर्थन हेतु नारसिंगी में वर्क साइट स्कूल आरंभ किया। साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना ने साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम. रमेश के साथ आज कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत नारसिंगी स्थित राजापुष्पा लेबर कैंप में स्थापित वर्क साइट स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया।

यह स्कूल निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए सुरक्षित और सुलभ शिक्षण वातावरण प्रदान करने हेतु स्थापित किया गया है, जिससे वह बार-बार स्थान परिवर्तन और अन्य चुनौतियों के बावजूद शिक्षा जारी रख सकेंगे। यहाँ श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के समर्थन हेतु सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।

यह भी पढ़ें… केबीआर पार्क के सामने कैंडललाइट विरोध प्रदर्शन

वर्क साइट स्कूल को शिक्षा विभाग, नगर प्रशासन और राजापुष्पा के समन्वित प्रयासों से विकसित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रवासी परिवारों के बच्चों को बुनियादी शिक्षा, संरचित अधिगम और बेहतर अवसरों तक पहुँच सुनिश्चित करना है। इस पहल के चलते हर बच्चे तक शिक्षा पहुँच सुनिश्चित करने, विशेषकर कमजोर और गतिशील समुदायों में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए सतत शिक्षण अवसर प्रदान करने और शिक्षा तक समावेशी तथा समान पहुँच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाए जाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button