सीबीआई ने किया डीएसपी पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ही पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित का एक मामला दर्ज किया है, जो बैंकिंग, प्रतिभूति और धोखाधड़ी शाखा में तैनाती के दौरान रिश्वतखोरी के एक मामले को लेकर पहले से ही जांच के दायरे में हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने डीएसपी और उनकी पत्नी के खिलाफ 2021-24 के दौरान 98.33 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से 87 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढे़: करूर भगदड़ केस में सीबीआई को दिए सभी जवाब : सेंथिल बालाजी

अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी और उनकी पत्नी ने इस संपत्ति के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी पहले से ही 2024 के एक मामले में जांच का सामना कर रहे थे, जिसमें उन पर जांच से गुजर रही कंपनियों और व्यक्तियों से कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button