उत्तम कुमार रेड्डी ने दिए धान खरीदी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

हैदराबाद, सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि असमय बारिश को देखते हुए धान खरीद प्रक्रिया को और तेज करें। उन्होंने सुझाव दिया कि बेमौसम बारिश के कारण किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

मंत्री ने सचिवालय से जिला प्रभारी मंत्रियों, कलेक्टरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इसमें मंत्री पोन्नम प्रभाकर, श्रीहरि, श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, लक्ष्मण कुमार आदि ने भाग लिया। अवसर पर उत्तम ने कहा कि रबी सीजन में हुए अधिक धान उत्पादन के अनुसार खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्यभर में 8,575 धान खरीद केंद्र शुरू किए गए हैं। अब तक 1.84 करोड़ किसानों से 14.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके लिए अब तक किसानों के बैंक खातों में 2001.96 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

यह भी पढ़ें… मोदी का दौरा तेलंगाना के विकास का उत्सव : सुभाष

मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में खरीद केंद्रों में बड़ी मात्रा में धान आने की संभावना को देखते हुए खरीद प्रक्रिया को और तेज करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके प्रति विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि विशेषकर नलगोंडा और निजामाबाद जिलों में खरीदी केंद्रों को बड़ी मात्रा में धान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार रात में हुई असमय बारिश के कारण सूर्यापेट, खम्मम और महबूबाबाद जिलों में 299 मीट्रिक टन धान भीग जाने की जानकारी है। भीगे हुए धान को तुरंत चावल मिलों तक पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि असमय बारिश होने पर सरकार किसानों के साथ रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौसम की स्थिति के अनुसार खरीद प्रक्रिया जारी रखी जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button