केंद्रीय सचिव ने लिया कल्याण कार्यक्रमों का जायजा

हैदराबाद, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव सुधांश पंत ने कल्याण के क्षेत्र में तेलंगाना को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आज हैदराबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जातियों के विकास, बीसी, दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर कल्याण कार्यक्रमों का जाजया लिया।
इससे पहले उन्होंने सचिवालय में कल्याण मंत्री लक्ष्मण कुमार के साथ बैठक की। अवसर पर मंत्री ने राज्य में लागू एससी विकास, दिव्यांग सशक्तिकरण, ट्रांसजेंडर कल्याण और वृद्धों की देखभाल जैसी योजनाओं की जानकारी दी। राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव सब्यसाची घोष ने राज्य में लागू की जा रही विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें… ओआरआर पर वाहन न रोकें, सुरक्षा नियमों का करें पालन : सज्जनार
इस दौरान केंद्रीय सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राज्य में केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए लंबित मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



