वरिष्ठ पत्रकार के. श्रीनिवास रेड्डी द भारत प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड-2026 के लिए चयनित
हैदराबाद, वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक तथा तेलंगाना राज्य मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी को इस वर्ष राज्य से एकमात्र व्यक्ति के रूप में दिए जाने वाले द भारत प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।
यहां तेलंगाना मेधावुला फोरम के राज्य अध्यक्ष डॉ. राजनारायण मुदिराज तथा राज्य समन्वयक टीआईएफ डॉ. कटकम भास्कर गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पुरस्कार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तेलंगाना मीडिया अकादमी के कार्यालय में शॉल, स्मृति चिह्न, पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… ओआरआर पर वाहन न रोकें, सुरक्षा नियमों का करें पालन : सज्जनार
के. श्रीनिवास रेड्डी उच्च शिक्षित हैं। वे अपने राजनीतिक विश्लेषणों के लिए सभी प्रमुख तेलुगु न्यूज़ चैनलों और दैनिक समाचार पत्रों में जाने जाते हैं। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पत्रकारों की जिम्मेदारी, कल्याण और विकास के लिए विभिन्न विषयों पर कार्य किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



