ओआरआर पर वाहन न रोकें, सुरक्षा नियमों का करें पालन : सज्जनार
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने आउटर रिंग रोड (ओआरआर) का उपयोग करने वाले वाहन चालकों से अनावश्यक रूप से वाहनों की पार्किंग नहीं करने की अपील की।
आयुक्त सज्जनार ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि ओआरआर पर केवल आपात स्थिति जैसे वाहन खराब होने की स्थिति में ही गाड़ी रोकनी चाहिए। ऐसी स्थिति में भी वाहन चालकों को तुरंत ओआरआर हेल्पलाइन नंबर 14449 पर संपर्क करना चाहिए और अपने वाहन को सड़क के सबसे बाएं लेन में खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सावधानियां केवल ओआरआर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते समय भी इनका पालन करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें… कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सज्जनार
सज्जनार ने संगठनों और कंपनियों से भी अपील की कि वे अपने ड्राइवरों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सड़क हादसों को रोकना सामूहिक जिम्मेदारी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



