हैदराबाद में सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या

हैदराबाद, हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी सुनंदा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 55 वर्षीय सुनंदा का शव प्रशासन नगर कॉलोनी स्थित उनके तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर मिला।

पुलिस को शक है कि इस हत्या में परिवार की हाल ही में रखी गई घरेलू सहायिका और उसके साथियों का हाथ है। जानकारी के अनुसार, नेपाल की रहने वाली घरेलू सहायिका कल्पना ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर सुनंदा की हत्या की और घर से नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पुलिस का मानना है कि हत्या रात करीब 2 बजे हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, घरेलू सहायिका के दोनों साथी भी नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के समय आंध्र प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे विनय रंजन रे शहर से बाहर थे।

घरेलू सहायकों को रखते समय सतर्कता बरतने की अपील की

घर के ऊपरी मंजिलों पर उनके बच्चे मौजूद थे, जबकि सुनंदा नीचे वाले हिस्से में अकेली थीं। पुलिस के अनुसार, घरेलू सहायिका ने अपने दो साथियों को घर में प्रवेश दिलाया। इसके बाद आरोपियों ने सुनंदा के हाथ बांध दिए और उनके मुंह में नोटों की गड्डी ठूंसकर दम घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने मीडिया को बताया कि सुनंदा की मौत दम घुटने से हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जुबली हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सज्जनार ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का लग रहा है और इसमें नेपाली गिरोह की संलिप्तता सामने आ रही है। इस घटना से प्रशासन नगर इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के घर हैं। पुलिस आयुक्त ने लोगों से घरेलू सहायकों को रखते समय सतर्कता बरतने की अपील की।

जो लोग पहले से नेपाली घरेलू सहायकों को रख चुके हैं, उन्हें सभी जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी इसी तरह के अपराधों में नेपाली गिरोहों की संलिप्तता पाई गई है। खैरताबाद से विधायक दनम नागेंद्र भी पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button