श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उपनयन संस्कार

हैदराबाद, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, पुराना कबूतरखाना में जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में श्री गुरु दीक्षा एवं उपनयन संस्कार समारोह सम्पन्न हुआ।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बालकों का उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा प्रदान की गई। स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने आशीर्वचन देते हुए सनातन धर्म, गुरु परंपरा तथा संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज को धर्म एवं संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें… अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने किया संगठन यात्रा का आयोजन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने समारोह को सफल बनाने हेतु श्रद्धालुओं, समाज बंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button