आगरा में कंटेनर और ट्रक की टक्कर, चार की मौत
आगरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक कंटेनर और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े : अटल सेतु टोल पर कार-पिकअप टक्कर, मछुआरे की मौत, एक घायल
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुनकता के पास आगरा से मथुरा की ओर जा रहे एक कंटेनर और सामने से आ रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई जिससे कंटेनर चालक विजेंद्र (45) और रीमा (35) नामक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






