जस्टिस अभिनंदन कुमार शाविली को दी गई विदाई

हैदराबाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभिनंदन कुमार शाविली को विदाई दी गई। इसके संदर्भ में अदालत परिसर के प्रथम कोर्ट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विदाई दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने कहा कि जस्टिस अभिनंदन कुमार शाविली ने तेलंगाना उच्च न्यायालय में अपने 8 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले सुनाए हैं। उन्होंने 30,221 मामलों का परिष्कार किया। इसके साथ ही उच्च न्यायालय विधि सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में 7 राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक संचालन किया, जिसमें 11,096 लम्बित मामलों, 245 पूर्व लम्बित मामलों का परिष्कार कर लाभार्थियों में 78 करोड़ रुपये के हर्जाने का भुगतान किया। ज्युडीशियल अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की।

महाधिवक्ता ए. सुदर्शन रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि जस्टिस अभिनंदन कुमार शाविली ने उच्च न्यायालय के लिए अभूतपूर्व सेवाएँ दी हैं। जस्टिस शाविली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनका जन्म डॉक्टर परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने न्याय सेवा को अपनाया। उन्होंने बताया कि अपने पिता से उन्होंने सेवा के प्रति कर्त्तव्य निष्ठा, विश्वसनीयता और कर्म सिद्धांत को सीखा है।

यह भी पढ़ें… बीसी आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर अभियोग याचिकाएँ दायर

पिता से जो सीख मिली, उसे उन्होंने अपने इस विधि सेवा में अमल में लाया। इस कार्यक्रम में जस्टिस शाविली के परिवार के अलावा बार काउंसिल के चेयरमैन ए. नरसिम्हा रेड्डी, जन अधिवक्ता पल्ले नागेश्वर राव, अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल नरसिम्हा शर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता मो. इमरान खान, रजनीकांत रेड्डी, बार असोसिएशन के अध्यक्ष जगन व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button